Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सभी मुख्य सड़कों के फोरलेन होने के बावजूद को महानगर को जाम मुक्त कराने में यातायात पुलिस की कोशिशें नाकाम दिख रही है। आए दिन जाम की समस्या से दो-चार होने वाले शहरवासियों को बुधवार को बारिश और जलभराव के बीच एक बार फिर जगह-जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी होते ही सिविल लाइंस समेत कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में आ गए। विश्वविद्यालय रोड पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। पैडलेगंज चौक, बेतियाहाता, विजय चौक, बैंक रोड, दाउदपुर, असुरन में भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में कई स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी फंसे रहे। मिनटों में पूरा होने वाला सफर लोगों ने घंटों में पूरा किया。
बुधवार को वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने और संबंधित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए रिहर्सल किया गया था। इसके चलते कुछ समय के लिए कई मार्गों पर यातायात को रोका या डायवर्ट किया गया। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। हालांकि, यातायात पुलिस जाम की मुख्य वजह बारिश और स्कूलों की एक साथ हुई छुट्टी बता रही है।
वजह चाहे जो हो, लेकिन बुधवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बाद तक कमोवेश शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम से लोग जूझते रहे। एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। यातायात पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था संभालते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने से तत्काल राहत नहीं मिल सकी।
बारिश की वजह से सभी स्कूल ने एक साथ छुट्टी कर दी। इस वजह से अचानक ट्रैफिक का दबाव बन गया। इसके अलावा असुरन के पास कई गाड़ियां खराब हो गई थीं। सरदार ढाबा के पास निर्माण कार्य चलने की वजह से एक रास्ता बंद चल रहा है। जिस वजह से रेलवे जीएम ऑफिस वाला रोड ही चल पा रहा है। इसी वजह से दिक्कत हुई।
अमित कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play