रूसी ड्रोन सेटकराते-टकराते बचा यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का विमान- नॉर्वे के प्रधानमंत्री का दावा – India.com

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार गंभीर हो रही लड़ाई में एक बार फिर तनाव और बढ़ता दिख रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की (Volodymyr Zelenskyy) रूस के एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि जेलेंस्की जब नॉर्वे के लिए उड़ान भर रहे थे, तब मोलदोवा के एयरपोर्ट पर एक ड्रोन से लगभग टकरा ही चुका था, जिसमें जेलेंस्की सवार थे. जेलेंस्की मंगलवार को नॉर्वे के किंग हैराल्ड वी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोलदोवा से रवाना हुए थे. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री स्टोरे नॉर्वे के सरकारी ब्रॉडकास्टर NRK से बातचीत में बताया, ‘उनका विमान एक ड्रोन से लगभग टकरा ही चुका था, जब वह मोलदोवा से उड़ान भर रहा था. यह वह सच है, जिसका वह सामना कर रहे हैं.’ उन्होंने इससे ज्यादा इस बारे में जानकारी नहीं दी है और बस यह बताया है कि वह रूसी ड्रोन उनके विमान के बहुत करीब आ गया था.

जेलेंस्की के विमान से जुड़ी यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब मंगलवार को मोल्दोवा को खुद हवाई घुसपैठ का सामना करना पड़ा. मोलदोवा की ओर से कहा गया है कि उसके हवाई क्षेत्र में दो रूसी ड्रोनों की घुसपैठ हुई थी, जिसके चलते यहां के चिसीनाउ एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को अस्थायीतौर पर स्थगित करना पड़ा था.

फ्लाइटरडार24 के फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, एयरस्पेस में घुसपैठ के बाद मोलदोवा की राजधानी आने वाली कई फ्लाइट्स के रूट बदलने पड़े और उन्हें देश के बाहर दूसरे एयरपोर्ट्स की ओर भेजना पड़ा.
बताया गया है कि इन दो ड्रोन में एक नीचे मैदान पर गिरा और उसने तुरंत आग पकड़ ली, जबकि दूसरा लगातार रोमानिया के एयरस्पेस में मंडराता रहा. मोलदोवा की राष्ट्रपति माइया सांडू (Maia Sandu) ने इसे ड्रोन घुसपैठ करार दिया है, जो लोगों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा है. इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन में हुए एक अलग हमले की निंदा की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News