Hyundai Motor India ने अपनी तीन पॉप्युलर SUV – Creta, Alcazar और Creta Electric के नए Lounge Edition को लॉन्च कर दिया है। तीनों मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए दिया गया है। इसके साथ गाड़ियों के अंदर और बाहर कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं। तीनों मॉडल में ड्यूल-टोन ऑप्शन भी मिलता है। नए एडिशन्स की कीमत 19.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जानते हैं डीटेल।
तीनों एसयूवी के लाउंज एडिशन में पीछे की सीट पर 11.6-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें OTT कंटेंट देखने, वीडियो प्ले, गेम खेलने, फोन की स्क्रीन शेयर करने और ऐप डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। इसके लिए ऐप स्टोर भी दिया गया है। हुंडई ने इसे मौजूदा 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम के साथ पेयर किया है, जिसमें स्पीकर के साथ सबवूफर भी है। केबिन में मूनव्हाइट एंबिएंट लाइटिंग, सिल्वर कलर केबिन इन्सर्ट्स, खास सीट कवर डिजाइन और पीछे की सीट्स पर लाउंज लिखे हेडरेस्ट कुशन दिए गए हैं।
तीनों में अल्काजार लाउंज एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। यह सिग्नेचर वेरिएंट पर बेस्ड है, लेकिन इसमें नॉर्मल थ्री रो सीट्स की जगह 5-सीटर अरेंजमेंट दिया गया है। इसके साथ आवाज से चलने वाला पैनोरमिक सनरूफ और पीछे एंटरटेनमेंट के लिए 11.6-इंच स्क्रीन मिलती है। अल्काजार लाउंज में केवल 1.5-लीटर U2 CRDi 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसकी कीमत नॉर्मल कलर में 21.80 लाख रुपये और ड्यूल-टोन वाले मॉडल में 21.95 लाख रुपये है।
क्रेटा लाउंज एडिशन को किंग वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ IVT गियरबॉक्स मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 19.21 लाख रुपये है। वहीं, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की कीमत 20.30 लाख रुपये से शुरू होती है। ड्यूल-टोन वाले मॉडल की कीमत इसके सिंगल टोन कलर वाले मॉडल से 15,000 रुपये ज्यादा है। क्रेटा और अल्काजार के बाहरी हिस्से में भी डार्क कलर वाली थीम मिलती है। इसमें गोल्डेन ब्रॉन्ज कलर के साथ फ्रंट और रियर की स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल और ORVM पर ब्लैक कलर दिया गया है। क्रेटा में ब्लैक C-पिलर गार्निश और 18-इंच मैट ब्लैक अलॉय व्हील भी मिलते हैं। अल्काजार में भी 18-इंच काले अलॉय व्हील दिए गए हैं।
क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउंज एडिशन Excellence Long Range वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें 11.6-इंच पीछे की स्क्रीन के अलावा डैशकैम और पीछे वायरलेस चार्जर भी मिलता है। इसे घर पर चार्ज करने वाले चार्जर के साथ या उसके बिना खरीदा जा सकता है। इसमें 17-इंच ब्लैक एयरो अलॉय व्हील, गोल्डेन ब्रॉन्ड कलर और स्किड प्लेट, साइड सिल, स्पॉयलर, रूफ रेल, C-पिलर गार्निश और ORVM पर ब्लैक कलर दिया गया है। इसकी कीमत 24.34 लाख से 25.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play