Deoria News: पिकअप ने ई-रिक्शा और मैजिक को मारा ठोकर, 20 मिनट तक ठप रहा देवरिया कसया मार्ग – Hindustan

Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने एक ई रिक्शा और मैजिक को ठोकर मार दिया। बीच सड़क मैजिक और पिकअप के आपस में फंस जाने से देवरिया कसया मार्ग पर आवागमन बंद रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जेसीबी लगाकर वाहन किनारे कराया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक आवागमन ठप रहा। गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार एक पिकअप ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दो चौराहे पर बवाल मचा दिया। तरकुलवा की ओर से आ रहे पिकअप ने कोटवा मोड़ चौराहे पर एक ई रिक्शा में ठोकर मार दिया।

हादसे में पिकअप चालक और उसमे बैठा एक सवारी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ई रिक्शा को ठोकर मार कर भाग रहे पिकअप चालक ने रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो से बचने में मैजिक को ठोकर मार दिया। दोनों वाहनों की टक्कर से आई आवाज विस्फोट के समान सुनाई दी। हादसे में इशहाक चोटिल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन आपस में ही फंस गए। इसके चलते देवरिया कसया मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News