Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्न सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए गुरुवार को चार स्थानों पर शिविर लगाए गए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। इसलिए दौरान डिजिटल लेबर चौक ऐप पर विशेष जोर दिया गया। श्रमिकों ने विभाग की योजनाओं में दिलचस्पी दिखाते हुए अपना पंजीयन भी कराया। गोरखपुर के मोहद्दीपुर, आजाद चौक, खजांची तथा रानीडीया लेबर अड्डे पर श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किए गए। साथ ही, डिजिटल लेबर चौक एप पर उपस्थित श्रमिकों को इनस्टॉल करने की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पंजीकरण कराया गया।
इस मौके पर उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि डिजीटल लेबर चौक एप सभी के लिए कारगर होगा। जिन श्रमिकों ने पंजीयन कराया है, उन्हें ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। डिजीटल लेबर चौक एप पर पंजीयन कराने वाले श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं, नियोक्ता घर बैठे श्रमिकों को ऐप के माध्यम से बुला सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिक ही सरकारी सुविधा के पात्र हो होंगे। उन्होंने संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं कन्या विवाह सहायता योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रमिकों का पंजीयन होगा तो उनके बारे में पूरी जानकारी सरकार के पास पहुंच जाएंगी। उन्होंने अपील की कि जो भी पात्र श्रमिक हैं, वे पंजीयन अवश्य करा लें। चारो स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार तथा प्रभात कुमार के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी अधिकारी एवं श्रमिक मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play