डीपीएस रानीपुर में साहित्य संस्कृति और विरासत का संगम – Hindustan

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चल रहे तीन दिवसीय स्वर्ण अक्षर-2026 स्वर्ण जयंती साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन साहित्य, कला, संस्कृति और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला। जूनियर और मिडिल विंग के विद्यार्थियों ने पुस्तक प्रदर्शनी, साहित्यिक भ्रमण, कहानी-अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिडिल विंग के 39 सेक्शनों की ओर से प्रस्तुत साहित्यिक भ्रमण समारोह का विशेष आकर्षण रहा। विद्यार्थियों ने सुधा मूर्ति, रस्किन बॉन्ड, लुईस कैरोल, रोआल्ड डाहल, भारतेंदु हरिश्चंद्र, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, विलियम शेक्सपियर, मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद और जगदीश चंद्र माथुर जैसे साहित्यकारों और उनकी रचनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्यों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और पूर्व शिक्षकों की मौजूदगी रही। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की पांच दशक लंबी यात्रा और साहित्यिक-सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वर्ण जयंती यात्रा पर आधारित वीडियो और विद्यार्थियों, अभिभावकों व लेखकों की रचनाओं से सुसज्जित डिजिटल पुस्तक ‘द गोल्डन क्विल’ का लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई’ ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने संस्कृत नाटक ‘अष्टावक्र’ प्रस्तुत किया। शास्त्रीय संगीत में मेहताब अली नियाजी, एस. आकाश और खुर्रम अली नियाजी ने बांसुरी, सितार और तबले की प्रस्तुति से समां बांधा। छोटे बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ‘वीर गाथा’ को भी खूब सराहा गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News