Biharsharif News: नूरसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर – Hindustan

Biharsharif News: संगत मोड़ से गोडिहा पुल तक चलेगा अभियान फोटो : नूरसराय01-नूरसराय के मेन रोड में गुरुवार को अतिक्रमण हटवाती अधिकारियों की टीम। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में गुरुवार को अतिक्रमण पर प्रशासन से बुलडोजर चलाया। सड़क किनारे अतिक्रमण को हटा दिया गया। अवरुद्ध नाले को बुलडोजर से साफ किया गया। संगत मोड़ से गोडिहा पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सीओ दीपक कुमार, ग्रामीण विकास अधिकारी नीतीश कुमार पाठक, राजस्व पदाधिकारी देव कुमार, बीडीओ डॉ. जिआउल हक, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, कर्मचारी धर्मवीर कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण के कारण नाला अवरुद्ध हो गया था।

इससे पानी का निकास नहीं हो रहा था। मेन रोड में संगत मोड़ से गोडीहा पुल तक चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए अवैध करकट, सीढ़ी समेत अन्य निर्माण को भी हटाया जा रहा है। मेन रोड के बाद हिलसा-नूरसराय पथ के चौड़ीकरण को लेकर हिलसा रोड से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही नूरसराय के बिचली बाजार और संगत इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News