रोम में होने वाली इजरायल-लेबनान की वार्ता टली, रिपोर्ट में दावा – AajTak

इजरायल और लेबनान के बीच अगले सप्ताह इटली की राजधानी रोम में होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता को टाल दिया गया है. अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बैठक अब अक्टूबर में आयोजित की जाएगी. जबकि दोनों देशों के राजदूत वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे.

एक्सियोस ने शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि इजरायल-लेबनान के बीच अगले हफ्ते होने वाली वार्ता को टाल दिया गया है. अब ये वार्ता अगले हफ्ते के बजाय अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये स्थगन यहूदी छुट्टियों, पेरिस सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासभा की तैयारियों के चलते प्रतिभागियों के रोम में एकत्र न हो पाने के कारण लिया गया है.

एक्सियोस ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि इस वार्ता को यहूदी छुट्टियों, पेरिस में होने वाले सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तैयारियों के चलते टाल दिया गया है. इन व्यस्तताओं के चलते तय कार्यक्रम को आगे खिसकाने का फैसला लिया गया और अब ये बैठक अक्टूबर में होगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, लेबनान और इजरायल के राजदूत वाशिंगटन में बैठक करने वाले हैं. अधिकारी इस नई व्यवस्था के तहत बातचीत को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News