‘प्रेमिका मुझ पर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रही थी। हम दोनों शहर में लिव इन में भी रहते थे। मैं उससे शादी नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं पहले से शादीशुदा था। लेकिन वो बार-बार मुझ पर दबाव बनाती थी। ये भी कहती थी कि तुम मेरी दोनों बेटियों का खर्च उठा
प्रेमिका के साथ उसकी दो साल की बेटी भी थी। मेला देखकर लौटने के दौरान शाम हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए मैंने बैजनाथपुर नहर के पास चाकू से प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। प्रेमिका के सिर और धड़ को अलग कर दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो पाए। उसकी बेटी को करीब तीन किलोमीटर दूर ले गया और गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी।’
पूर्णिया के मंरगा थाना क्षेत्र के कामाख्या ओपी इलाके में मां-बेटी की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद मोफिल का ये कबूलनामा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उसने मर्डर की सारी कहानी बयां की। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है।
मृतका की पहचान जानकी नगर की रहने वाली 30 साल की पूजा देवी और उसकी छोटी बेटी दो साल अनुष्का के रूप में हुई है।
घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
4 सितंबर को हत्या के बाद पूजा की लाश के बारे में 9 सितंबर को उस वक्त जानकारी हुई, जब झाड़ियों की ओर कुछ गांव के लोग लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान उन्हें बदबू आई तब उन्होंने करीब जाकर देखा तो महिला की सिरकटी लाश मिली। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कामाख्या ओपी और मरंगा थाने को दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और सिर की तलाश में जुट गई। जब महिला की लाश मिली थी, तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। 10 सितंबर की सुबह पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान लाश वाली जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसका सिर मिला। सिर को जब गांव वालों को दिखाया गया, तो उसकी पहचान पूजा देवी के रूप में हुई।
पुलिस ने पूजा की बड़ी बेटी से पूछताछ की, तो खुला मामला
पुलिस ने जब लाश की शिनाख्त कर ली तो उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि पूजा का पति पंजाब में मजूदरी करता है। दोनों की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। दोनों को चार साल की और दो साल की दो बेटियां है। पुलिस अब पूजा देवी की दोनों बेटियों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ऋषिदेव के घर पूजा की बड़ी बेटी के बारे में पता चला। पुलिस ने जब बड़ी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार सितंबर को मां, अनुष्का और मोफिल अंकल मेला देखने गए थे।
उसने बताया कि मोफिल अंकल मुझे भी ले जाना चाहते थे, लेकिन मां ने मुझे ऋषिदेव अंकल के घर छोड़ दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस अब अनुष्का और मोफिल की तलाश में जुट गई। 10 सितंबर को ही मोफिल को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई, तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी।
मोफिल बोला- ट्रिपल मर्डर की प्लानिंग थी, लेकिन चूक हो गई
दैनिक भास्कर से बातचीत में मोफिल ने बताया कि मेरी प्लानिंग ट्रिपल मर्डर की थी। मैं पूजा और उसकी दोनों बेटियों की हत्या करना चाहता था। लेकिन जन्माष्टमी वाले दिन पूजा ने बड़ी बेटी को गांव के ही ऋषिदेव के घर छोड़ दिया। वो अनुष्का को भी छोड़ना चाहती थी, लेकिन अनुष्का रोने लगी तो उसे अपने साथ ले लिया।
मोफिल ने बताया कि पहले मैंने पूजा की हत्या की और उसके बाद अनुष्का की गला दबाकर हत्या कर दी। अगर उस दिन मैने उसकी बड़ी बेटी को भी मार दिया होता, तो पकड़ा नहीं जाता। पुलिस को मेरी ही निशानदेही पर अनुष्का की लाश मिली।
11 सितंबर को पूर्णिया के सदर एसडीपीओ ने दी जानकारी
11 सितंबर को पूर्णिया के सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने मामले की पूरी जानकारी शेयर करते हुए डबल मर्डर की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि हत्या में यूज हथियार की बरामदगी की कोशिश जारी है। आरोपी के मुताबिक हत्या के बाद उसने चाकू नहर में फेंक दिया था। बढ़े जलस्तर के कारण चाकू अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है।
मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान रहुआ पंचायत वार्ड-14 निवासी पवन शर्मा की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई। पूजा देवी का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है। मृतका पूजा का मायका पूर्णिया के जानकीनगर में है। पूजा अपने पति से अलग अपने प्रेमी के साथ रहती थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.