फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हिंदी दिवस के मौके पर ‘शब्दम्’ संस्था ने संस्कृति भवन, बजाज इले. में एक कार्यक्रम किया। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के 371 ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हिंदी विषय में 88 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए थे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘हिंदी के प्रसार में AI की भूमिका’ विषय पर अपने विचार साझा किए।
शब्दम् की अध्यक्ष किरण बजाज ने मुंबई से भेजे अपने संदेश में कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान का जीवित रूप है। उन्होंने बताया कि AI के जरिए हिंदी भाषी युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेश आलोक ने की। इसमें डॉ. ध्रुवेन्द्र भदौरिया और अरविंद तिवारी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक औहरी ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.