IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान का वो ऐतिहासिक T20… पहले टाई, फिर डबल सुपर ओवर, ऐसे निकला विजेता – aajtak.in

Feedback
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.
9 टी20 मैचों में से 8 भारत ने जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा था. लेकिन इस सीरीज से पहले एक ऐसा मुकाबला भी याद आता है, जिसने क्रिकेट फैन्स की सांसें रोक दी थीं.
बात हो रही है 17 जनवरी 2024 में बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले की. इस मैच में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले मुकाबला टाई हुआ, फिर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म हुआ. इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में जाकर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.
For his scintillating record-breaking TON, Captain @ImRo45 is adjudged the Player of the Match 👏👏#TeamIndia win a high-scoring thriller which ended in a double super-over 🙌#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/radYULO0ed
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बनेगा सुनामी! भारत vs अफगानिस्तान T20 सीरीज कब-कहां देखें LIVE? जानिए शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल
मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. एक समय टीम इंडिया ने सिर्फ 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला. रोहित ने नाबाद 121* रन बनाए, जबकि रिंकू ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली.
जवाब में अफगानिस्तान ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 6 विकेट पर 212 रन बना दिए. इस तरह मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया.
India vs Afghanistan 3rd T20 | Double Super Over DRAMA pic.twitter.com/TceaAl6hJU
यह भी पढ़ें: कौन हैं त्र‍िपुराना व‍िजय, ज‍िनकी फ‍िरकी के सामने वैभव सूर्यवंशी हुए ढेर, IPL का बदला दलीप ट्रॉफी में ल‍िया
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी ने मोर्चा संभाला. टीम इंडिया की ओर से मुकेश कुमार ने पहला सुपर ओवर किया. गुलबदीन 1 रन बनाकर रन आउट हो गए. गुलबदीन के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर आए. गुरबाज ने 5 और नबी ने 10 रन बनाए. 
इस ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 16 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बैटिंग करने आए. रोहित ने पहले सुपर ओवर में 14 और जायसवाल ने 2 रन बनाया. अफगानिस्तान की ओर से पहला सुपर ओवर अजमतुल्लाह उमरजई ने डाला. भारतीय टीम ने भी 16 रन ही बनाए और पहला सुपर ओवर टाई हो गया. 
इसके बाद दूसरे सुपर ओवर की बारी आई. दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने 5 गेंदों में 11 रन बनाए. इस ओवर में रोहित ने 11 रन बनाए. दूसरे ओवर में भारत के लिए रवि बिश्नोई ने गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को सिर्फ 3 गेंदों में 1 रन पर ही रोक दिया. भारत ने यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News