Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है गणेश चतुर्थी? जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजन विधि – aajtak.in

Feedback
Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है. आमतौर पर यह पर्व 10 दिनों तक चलता है. हालांकि, तिथियों के बढ़ने-घटने के कारण कभी-कभी इसमें एक-दो दिन का अंतर हो सकता है.
गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-शांति, समृद्धि और जीवन के संकट दूर होने की प्रार्थना करते हैं. लोग अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार घर में 3, 5, 7 या पूरे 10 दिनों के लिए गणपति की स्थापना करते हैं और इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन करते हैं. अगर आप भी इस साल अपने घर में गणपति स्थापित करने जा रहे हैं तो मूर्ति कैसी होनी चाहिए, स्थापना के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ रहेगा, पूजा में किन सामग्रियों की जरूरत होगी और स्थापना के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए पंडित प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं.
कब से शुरू होगा गणेश उत्सव? (Ganesh Chaturthi 2026 Date)
इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 से होगी. वहीं, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होगा. इसी दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा.
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganesh ji sthapna 2026 shubh muhurat)
गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है. 14 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना और पूजा की जा सकती है.
पहली बार घर ला रहे हैं गणपति तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप पहली बार अपने घर में गणपति ला रहे हैं तो सबसे पहले घर को अच्छी तरह साफ कर लें. जिस स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी है, उस जगह की विशेष रूप से सफाई करें.
इसके बाद भगवान गणेश के स्वागत के लिए घर को फूलों, पत्तियों और तोरण आदि से सजा सकते हैं. घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है.
गणपति स्थापना के लिए एक साफ चौकी रखें और उस पर नया लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. इसी चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.
कैसी होनी चाहिए भगवान गणेश की मूर्ति?
अगर आप गणपति की प्रतिमा खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को शुभ माना जाता है. इसलिए कोशिश करें कि मिट्टी की प्रतिमा ही घर लाएं.
इसके अलावा भगवान गणेश की बैठी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा को शुभ माना जाता है. प्रतिमा की सूंड बाईं ओर मुड़ी हुई हो, इसका भी ध्यान रखा जाता है. ऐसी प्रतिमा को घर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जा सकती है.
– प्रतिमा स्थापित करने के लिए घर में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को शुभ माना जाता है. इसलिए संभव हो तो गणपति की स्थापना इसी दिशा में करें.
गणेश पूजा के लिए जरूरी सामग्री
गणपति की स्थापना से पहले पूजा की सभी सामग्री तैयार करके रख लें. इसके लिए एक चौकी, लाल या पीला कपड़ा, कलश, आम के पत्ते, सुपारी, अक्षत, पुष्प, फल, नारियल, मोदक या लड्डू, धूप, कपूर और घी का दीपक आदि की जरूरत होगी. फिर, भगवान गणेश को दूर्वा यानी दूब विशेष प्रिय मानी जाती है. इसलिए पूजा के दौरान दूर्वा अवश्य रखें. चाहें तो दूर्वा की माला बनाकर भी भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं.
इसके बाद भगवान गणेश को अलग-अलग तरह के फल और मिठाइयों का भोग लगाया जा सकता है. मोदक का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है. इसके अलावा बेसन के लड्डू भी अर्पित किए जा सकते हैं.
इस तरह करें गणपति की स्थापना और पूजा (Ganesh Chaturthi 2026 Pujan Vidhi)
सबसे पहले जिस स्थान पर भगवान गणेश की स्थापना करनी है, वहां चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें. फिर, प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद भगवान गणेश को तिलक लगाएं, पुष्प और अक्षत अर्पित करें. धूप और दीप जलाकर भगवान गणेश की आरती करें.
इसके बाद फल, मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं. पूजा के दौरान अपनी मनोकामना भगवान गणेश के चरणों में निवेदन करें और सुख-शांति एवं जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें.
गणेश जी के इस मंत्र का करें जाप (Ganesh Chaturthi Mantra)
पूजा के दौरान भगवान गणेश के मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है. आप अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी गणेश मंत्र का जाप कर सकते हैं. सबसे सरल मंत्र है-
ऊं गं गणपतये नमः
इस मंत्र का जाप श्रद्धा के साथ करें और भगवान गणेश से अपने जीवन की परेशानियां दूर करने तथा मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें. पूजा के बाद प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में बांटें. धार्मिक मान्यता है कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
कितने दिनों तक रखें गणपति?
घर में भगवान गणेश को कितने दिनों तक रखना है, यह आपकी श्रद्धा और सुविधा पर निर्भर करता है. आप 3, 5, 7 या 10 दिनों के लिए गणपति की स्थापना कर सकते हैं. जितने दिन गणपति घर में विराजमान रहें, उतने दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ उनकी पूजा करें. इसके बाद शुभ अवसर पर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करें और उनसे अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News