BRICS Summit 2026 2nd day LIVE Updates: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स 2026 18वें संस्करण का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत ने बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल करते हुए युद्ध में फंसे ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच एक आम सहमति बनाते हुए नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 को सर्वसम्मति से पारित करवा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अब दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। कल की तरफ आज भी पीएम मोदी अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा ब्रिक्स आउटरीच कार्यक्रम के तहत मेहमान देशों के साथ बातचीत की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत बनाना है। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ….
BRICS Summit 2026 2nd day- नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में सदस्य देशों के अलावा मेहमान देशों को भी निमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी आज इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। इनमें कजाखिस्तान के राष्ट्रपति, फिलीपींस के राष्ट्रपति, इजिप्ट (मिस्त्र) के राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति, बुरुंडी के राष्ट्रपति और नाइजीरिया और युगांडा के उप राष्ट्रपति शामिल होंगे।
BRICS Summit 2026 2nd day- नई दिल्ली में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रभावित मार्गों से बचने का आग्रह किया है।
परामर्श के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए नियंत्रित इलाकों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके अलावा, रविवार शाम को होने वाले भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास दोपहर दो बजे से यातायात पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा।
BRICS Summit 2026 2nd day- कल देर रात प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए रात्रि भोज में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शिरकत नहीं की। इसके अलावा अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद भी रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। वह दिन में ब्रिक्स कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी पूरी करने के बाद स्वदेश रवाना हो गए थे। चीन के राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल नहीं होने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि शी आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे।
चीन के राष्ट्रपति शनिवार दोपहर नयी दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य नेताओं ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play