शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगरपालिका लूणकरणसर में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 81.70 प्रतिशत वोटर्स ने मत
81.70 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया
सोमवार को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 12 बजे तक स्थिति क्लियर हो जाएगी। दोपहर तक सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें महिला या पुरुष दोनों ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।
102 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
लूणकरणसर नगरपालिका के 35 वार्डों में 24,578 मतदाताओं में से 20,079 ने मतदान किया। कुल मतदान 81.70 प्रतिशत रहा। वार्ड 15 में सबसे ज्यादा 95.91 प्रतिशत रहा। जबकि वार्ड 34 में सबसे कम 62.78 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के साथ ही सभी 102 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। जिसका कल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर में मतगणना के बाद परिणाम सामने आएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.