शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। यह मतगणना मॉडल स्कूल में की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मांडलगढ़ में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 85.99 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।
सोमवार को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी और दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
बता दें कि चेयरमैन का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.