सीसवाली में शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना होगी। यह मतगणना स्वामी विवेकानंद राज. मॉडल स्कूल में की होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नगरपालिका में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमे 11336 मतदाताओ में से 9091 मतदाताओं ने 80.20 प्रतिशत मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया था।
सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। सभी नतीजे दोपहर तक घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.