Gurgaon News: स्वामी धर्मदेव की ट्रस्ट को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-17 स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट नेक साफ और पाक है और खुली किताब है। जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, वे खुले मंच पर आए और हम खुली किताब रखकर उनके सामने पूरी बात रखेंगे। जो हमारी टीम है, वो गंगाजल की तरह पवित्र है। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2015 से कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन पंचनद स्मारक को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक आरोपों और दुष्प्रचार पर संज्ञान लिया गया। झूठी बातें फैलाने वाले सुधर जाएं, नहीं तो सुधार देंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे। जिन लोगों की मति खराब होती है, उनका कोई इलाज नहीं है। उसका एक इलाज है, या तो वह सुधर जाएं, नहीं तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिससे 20 एकड़ जमीन ली हुई है, अगर वो आज जमीन नहीं देता है तो सुप्रीम कोर्ट तक नहीं छोड़ेंगे। समझौता कर रखा है, पैसे लिए हुए हैं, बेइमान इंसान हो सकता है, लेकिन उसका इलाज भी हो सकता है। जो हमारे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाता है, अगर वह माफी मांग लेते हैं तो ठीक है, लेकिन आगे किसी ने कोई हरकत की तो उन्हें दिन में तारे दिखा देंगे.

बैठक में इस बात का खंडन किया गया पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के बेटे साहिल सुधा के नाम रजिस्ट्री हुई है। स्वामी धर्मदेव ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री पंचनद स्मारक ट्रस्ट के नाम है। रजिस्ट्री की कॉपी भी उन्होंने सबके सामने दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे सभी तरह के बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कुछ असामाजिक तत्व और द्वेष भावना से ग्रसित लोग समाज को गुमराह करने के लिए ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

स्वामी धर्मदेव ने कहा कि यदि कोई इस स्मारक का पैसा खाएगा, तो उसको पूर्वज भी माफ नहीं करेंगे। ऐसा पाप कोई कर नहीं सकता। सोशल मीडिया पर ऐसा भ्रामक और झूठा प्रचार करने वाले लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। ऐसे लोगों के सारे साक्ष्य इकट्‌ठे कर लिए गए हैं, सारे सबूत ले लिए गए हैं। कहां बचकर जाओगे, यदि पंचनद ने कोई कानूनी एक्शन ले लिया तो तुम कहां से साबित करोगे। उन्होंने कहा कि पंचनद में वही ट्रस्टी है, जिन्होंने एक लाख रुपये ट्रस्ट को चंदा दिया, इस समय ट्रस्ट में 422 ट्रस्टी हैं। जिससे चार करोड़ 22 लाख रुपए चंदा इकट्‌ठा हुआ। करोड़ों की घोषणाएं जरूर हुई, लेकिन पैसा नहीं मिला। अभी ट्रस्ट के पास 52 लाख रुपये है। जिन लोगों ने घोषणा की है, उनका पैसा लेना है। यदि अब भी किसी ने इस ट्रस्ट के खिलाफ कोई भ्रांति फैलाई या दुष्प्रचार किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पांच एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। 20 एकड़ जमीन का दो करोड़ 90 लाख रुपये बयाना दिया हुआ है.

स्वामी धर्मदेव ने विरोधियों को एक खुला चैलेंज भी दे डाला। जिस किसी भी व्यक्ति या संगठन को पंचनद स्मारक या जमीन को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वे पीठ पीछे सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के बजाय सामने आएं और ओपन मीटिंग में आकर अपने सबूत रखें.

धर्मदेव ने कहा कि पंचनद स्मारक का कार्य पूरी तरह से पाक-साफ और नेक है। यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समाज की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को सहेजने का एक पावन प्रयास है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर बन रहा यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News