थल सेना शिविर में गौरी-मनीषा ने बढ़ाया कॉलेज का मान – Hindustan

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय थल सेना शिविर-2026 में आरडी एंड डीजे कॉलेज की एनसीसी कैडेट यूओ गौरी कुमारी एवं सार्जेंट मनीषा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दोनों कैडेटों ने बिहार एवं झारखंड एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड एनसीसी निदेशालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रभाकर पोद्दार ने बताया कि अखिल भारतीय थल सेना शिविर एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण सह प्रतियोगितात्मक आयोजनों में शामिल है। इसमें देशभर के विभिन्न एनसीसी निदेशालयों से चयनित उत्कृष्ट कैडेट हिस्सा लेते हैं। शिविर में कैडेटों को शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सैन्य प्रशिक्षण, टीम भावना, आत्मविश्वास सहित तकनीकी एवं मैदानी गतिविधियों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना होता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में गौरी और मनीषा का प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और समर्पण को दर्शाता है। दोनों कैडेटों ने अपने प्रदर्शन से न केवल निदेशालय की उपलब्धि में योगदान दिया, बल्कि आरडी एंड डीजे कॉलेज का गौरव भी बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार ने दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी महज सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। साथ ही कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि गौरी और मनीषा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
————-
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News