कांड्रा बाजार स्थित सफल इंडिया केंद्र में रविवार को बिहार के लेनिन व अमर शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदू महतो ने की। सर्व प्रथम जगदेव बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष ओर सामाजिक न्याय के विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान झरिया प्रखंड नवयुवक कुशवाहा समिति व महिला कुशवाहा समिति का गठन किया गया। चुनाव प्रभारी अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवयुवक समिति में प्रदीप कुमार महतो अध्यक्ष, सुकेश महतो महासचिव, नारायण चंद्र महतो, इंद्रदेव महतो, राकेश कुमार रंजन व महेश महतो उपाध्यक्ष, राजेश कुमार महतो सचिव, संदीप महतो, नयन महतो, समीर कुमार महतो सहसचिव चुने गए।
शंकर महतो व अशोक महतो को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। महिला समिति में सरिता कुशवाह अध्यक्ष सीमा सिंह महासचिव मधु देवी उपाध्यक्ष तथा पानवी देवी को सचिव चुना गया। मौके पर अनिल सिंह, कमलेश सिंह, नंदू महतो, बिरंची महतो, शंकर दयाल महतो, रघुनंदन आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play