Jamshedpur News: गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शनिवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के अलावा शहर के विभिन्न रागी, कीर्तनकार, कथावाचक और ढाडी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी का श्रवण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुरुआत अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा, सोनारी की सदस्यों और रविंदर कौर ने कीर्तन प्रस्तुत किया। भाई करमजीत सिंह, भाई अमृतपाल सिंह मनन, भाई अमरिंदर सिंह तलब और भाई रामप्रीत सिंह ने भी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान ‘धुर की वाणी आई, तिनि सगली चिंत मिटाई’ शबद के गायन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर तक गुरबाणी कीर्तन में लीन रहे.
आयोजन को सफल बनाने में प्रधान बलबीर सिंह, चेयरमैन गुरुदयाल सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह बबलू, मंजीत सिंह, हरभजन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, सतबीर सिंह सग्गू, सजिन्दर सिंह मंगू, गुरुचरण सिंह, हरजीत सिंह, उपकार सिंह और बलजीत सिंह सहित सिख नौजवान सभा और स्त्री सत्संग सभा की सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह और चेयरमैन गुरुदयाल Singh ने बताया कि रविवार 13 सितंबर को सुबह से गुरबाणी कीर्तन, कथा और ढाडी वारों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक सरयू राय बतौर अतिथि शामिल होंगे और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान वे दूसरे शहरों से आए रागी और ढाडी जत्थों को सम्मानित भी करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play