Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट विध्न हरण मंगल करण गौरी सुत गणराज…..व निर्विध्नं कुरूमे देव सर्व कार्येषु सर्वदा जैसे मंत्रोच्चारों की गूंज एवं गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच प्रथमं पूजित भगवान लंबोदर गणेश का उत्सव सोमवार को बड़े ही उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा भरे माहौल के बीच शुरू हुआ। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के मद्देनजर झाझा के शहरी क्षेत्र से ले ग्रामीण हलकों तक गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच गणेशोत्सव की ही धूम रही। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई मुकामों पर लंबोदर गणेश के दरबार सजे थे। बड़े व आकर्षक पंडालों में ऋद्धि-सिद्धि संग विराजित गणपति देव के अधिष्ठापन एवं पूजन कार्य के संपन्न होते ही गौरीशंकर के पुत्र मंगलमू्त्तित भगवान गणेश के दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
स्थानीय गणेशी मंदिर रोड स्थित गणेशी मंदिर एवं उधर शिव मंदिर के समीप केशरवानी वैश्य पंचायत के तत्वाधान में और सोना पट्टी में बंका परिवार की ओर से अधिष्ठापित भगवान गणेश के आकर्षक व भव्य दरबारों के अलावा बाबूबांक, पुरानी बाजार आदि समेत अनेकों ही इलाकों व स्थानों पर गणपति बप्पा के पंडाल सजे थे। पूजा पंडालों पर पहले विधि विधान पूर्वक पूजा अनुष्ठानों का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शाम होते ही फिर हर पूजा पंडाल पर विध्नहत्र्ता भगवान गणपति के दर्शनों को महिला-पुरूष व बच्चे श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता दिखा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play