Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने घरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से प्रथम पूज्य गणपति महाराज का आह्वान किया। भगवान गणेश को मोदक, दूर्वा और सफेद फूल अर्पित कर परिवार तथा समाज के कल्याण की मंगल कामना की गई। वांछित फल की प्राप्ति के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए
गणेशोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख स्थलों पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मेन रोड, अलबर्ट एक्का चौक, कचहरी रोड के जयपाल सिंह स्टेडियम और कोकर इंडस्ट्रियल एरिया सहित कई इलाकों में पूजा समितियों द्वारा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चुटिया और रेलवे स्टेशन मैदान में भी श्री गणेश उत्सव की धूम है।
दर्शन-पूजन को मंदिरों में सुबह से भीड़
गणेश चतुर्थी पर सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महावीर चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में सुबह पट खुलते ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन करने लगे। दोपहर तक मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया… के जयकारों से गूंजता रहा। अनेक भक्तों ने अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए मंदिर में मन्नत का धागा और नारियल बांधा। इस मौके पर भगवान गणेश को छप्पन भोग, खीर और गोंद के लड्डू का विशेष भोग लगाया गया।
खादगढ़ा में नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत
उधर, रातू रोड स्थित खादगढ़ा (जयप्रकाश नगर) के श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर का 36वां स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही मंदिर में नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। वेदी निर्माण और कलश स्थापना के साथ विद्वान पुरोहितों ने वैदिक महामंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
मंदिर समिति की संरक्षक रानी कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर को भगवान श्री गणेश का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद 23 को महाआरती एवं जागरण का आयोजन होगा, जबकि 24 को हवन के बाद कलश विसर्जन के साथ अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में प्रियंका कुमारी, पप्पू यादव, सुनील यादव, अरुण कुमार सिंह, बंटी बाबू और शिवनंदन पाठक सहित सदस्य योगदान दे रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play