Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार में बिना रोडमैप और समन्वय के चल रहे निर्माण कार्यों से बिजली, पानी और गैस की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष है। भारतमाता पुरम, रानी गली, जसविंद्र, गंगा विहार, भागीरथी नगर, शांतिकुंज और सप्तऋषि समेत कई क्षेत्रों में बार-बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से लापरवाही बरतने वाले विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सीवर समेत अन्य कार्यों के दौरान विद्युत, जल और गैस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी और समन्वय के बिना खुदाई की जा रही है।
इससे लाइनें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। अधिकतर कार्य रात में होने के कारण सुबह लोगों को कभी पानी तो कभी बिजली की समस्या झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात रानी गली में खुदाई के दौरान बिजली, पानी और गैस की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।करीब 20 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। सेठी ने क्षतिग्रस्त लाइनों में केवल ज्वाइंट लगाने के बजाय पूरी केबल और पाइपलाइन बदलने की मांग की। रोष जताने वालों में लालजी, राजेश पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश सिंह, कृष्ण कुमार, हरिमोहन भारद्वाज, सुशील शर्मा, अमित अरोड़ा, लक्की अनेजा आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play