Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एआरटीओ राजेश कुमार ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करते हुए ईंटों से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया।परिवहन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सिरसाकलार थाने में बंद करवा दिया और संबंधित धाराओं में चालान काटा। तड़के हुई इस अचानक कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों और माफियाओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें जर्जर हो रही थीं और हादसों का खतरा बना रहता था।
एआरटीओ राजेश कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play