दर्शना द स्कूल में विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने मधुर गायन के साथ सुर, ताल, लय, वेशभूषा और अनुशासन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल और उपस्थित लोगों की सराहना हासिल की। विद्यार्थियों की टीम भावना और प्रभावशाली प्रस्तुति ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति तोमर ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play