भारत में जल्द लॉन्च Vivo का ये नया फोन, Zeiss कैमरे से होगा लैस; दी जा सकती है 7,200mAh बैटरी भी – Jagran

Vivo ने भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 को आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा।
Vivo V80 भारत में जल्द लॉन्च होगा। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 भारत में जल्द लॉन्च होगा। Vivo ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग V-सीरीज स्मार्टफोन के ऑफिशियल टीजर्स शेयर किए हैं, जिनमें इसके डिजाइन एलिमेंट्स की झलक दिखाई गई है। हालांकि, Vivo ने अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर में इस अपकमिंग हैंडसेट को एक फोटोग्राफी-फोकस्ड डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक Vivo V80 में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। ये Vivo के OriginOS 7 के साथ Android 17 पर रन कर सकता है। ये नया फोन Vivo V70 के सक्सेसर के तौर पर आ सकता है।
Vivo ने मंगलवार को एक X पोस्ट के जरिए भारत में Vivo V80 के आने का एलान किया। चीनी ब्रांड ने अपनी इंडियन वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है, जिसमें इस अपकमिंग हैंडसेट का पार्शियल डिजाइन दिखाया गया है। वेबसाइट पर लॉन्च की सही तारीख नहीं दी गई है, लेकिन इसे ‘coming soon’ टैग के साथ लिस्ट किया गया है।
टीजर में Vivo V80 ऑरेंज कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है और इसका लुक कंपनी की जानी-पहचानी V-सीरीज डिजाइन लैंग्वेज को ही फॉलो करता दिखता है। इसके रियर पैनल पर LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट देखी जा सकती है। Vivo V70 की तरह ही इसमें भी Zeiss-ब्रांडेड रियर कैमरा सेटअप होना कन्फर्म है। टीजर वीडियो में फोन को ‘क्रिएटिव पार्टनर’ बताया गया है, जो इशारा करता है कि ये एक कैमरा-ओरिएंटेड स्मार्टफोन होगा।
Your stories are about to get a cinematic upgrade. Your creative partner is coming soon. Stay tuned. #vivoV80 #MyCinematicMoments #ZEISSPortraitSoPro https://t.co/ou6h54tv0p
हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि Vivo V80 भारत में अक्टूबर के पहले हफ्ते में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। रूमर्स हैं कि इसमें 3X जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ डेब्यू करने की बात कही गई है।
उम्मीद है कि Vivo V80, Vivo V70 की जगह लेगा। V70 को इसी साल फरवरी में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये 4nm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर रन करता है, जिसे 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.59-इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Vivo V70 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलती है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एड किया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। इसके साथ ही फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News