टी20 में बांग्लादेश के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वर्चस्व, लगातार 10 मैचों में रौंदा – Hindustan

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने संजू सैमसन के दमदार अर्धशतक की बदौलत 15वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज में लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम दर्ज हो गया है।

भारतीय टीम का कुछ टीमों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दबदबा कायम है। मंगलवार को हार के साथ अफगानिस्तान की टीम इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मुकाबला गंवाने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीत सकी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 2010 से टी20 मैच खेले जा रहे हैं लेकिन अब तक 10 मैचों में भारत ही हर बार जीता है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है। बांग्लादेश 2019 से भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं जीता है। टीम ने 2019 से 2025 तक कुल 9 मुकाबले गंवाए हैं।

जिम्बाब्वे की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। हाल ही में भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। जिम्बाब्वे की टीम 2024-26 तक भारत के खिलाफ लगातार 8 मुकाबले गंवा चुकी है। बांग्लादेश का नाम इस लिस्ट में एक बार और है। 2009 से 2018 तक बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ लगातार 8 मैच गंवाए थे। वहीं आयरलैंड की टीम 2009 से 2024 तक भारत के खिलाफ लगातार 8 मैच हारी थी। हाल ही में आयरलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी।

भारत ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 38 गेंद में 88 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 19 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और दो चौके लगाए। इसके अलावा संजू सैमसन 22 गेंद में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 4 छक्के और सात चौके थे। कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 11 गेंद में 11 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने तीनों विकेट चटकाए। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान और राशिद खान की पारियों की बदौलत 150 के पार पहुंचने में सफल रहा। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर ये मैच जीता।

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News