बॉयफ्रेंड से मिलने नेपाल पहुंची अमेरिकी युवती: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफ… – Dainik Bhaskar

किशनगंज में SSB के जवानों ने एक अमेरिकी युवती को हिरासत में लिया। दिघलबैंक में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर युवती संदिग्ध हालत में घूम रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मामला सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
सुरक्षा एजेंसियां युवती से पूछताछ कर रही हैं और उसके पासपोर्ट, वीजा व भारत में एंट्री से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहरी जांच की जा रही है।
बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी नेपाल में
अमेरिका की रहने वाली इस युवती की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर नेपाल के एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक से मिलने के लिए युवती अमेरिका से पहले भूटान पहुंची। वहां से वह सड़क के रास्ते नेपाल में दाखिल हुई और अपने नेपाली प्रेमी के साथ रह रही थी।
सोमवार को युवती अपने नेपाली प्रेमी के साथ खरीदारी के लिए किशनगंज जिले के दिघलबैंक बाजार आई थी। यह बाजार भारत-नेपाल सीमा से सटा हुआ है। बाजार से खरीदारी के बाद जब दोनों नेपाल लौट रहे थे, तभी सीमा स्तंभ संख्या 130 के पास तैनात एसएसबी की 12वीं वाहिनी के जवानों ने अमेरिकी युवती को देखा।
यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू
सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने दोनों को रोका और पूछताछ शुरू की। युवती ने खुद को अमेरिकी नागरिक बताया। इसके बाद एसएसबी ने उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारी उसके यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि युवती के पास भारत में आने के लिए वैध वीजा और जरूरी परमिशन थी या नहीं। यह भी जांच की जा रही है कि उसने सही आव्रजन प्रक्रिया का पालन किया था या नहीं। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस, खुफिया विभाग और दूसरी एजेंसियों को भी दे दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियां युवती की भारत, नेपाल और भूटान यात्रा की पूरी जानकारी जुटा रही हैं। उसके मोबाइल फोन, यात्रा रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी तकनीकी जांच की जा सकती है ताकि उसकी गतिविधियों की सत्यता की पुष्टि की जा सके।
अधिकारी युवती से कर रहे पूछताछ
हालांकि अब तक की जांच में किसी आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि का संकेत नहीं मिला है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिक की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। फिलहाल युवती से पूछताछ जारी है और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News