भारत विकास परिषद संस्कार शाखा: हिंदी पखवाड़े में प्रश्नोत्तरी व वक्तव्य प्रतियोगिता कराई, विजेता पुरस्कृत – Dainik Bhaskar

भारत विकास परिषद, हस्तिनापुर (विकासरत्न) प्रांत की संस्कार शाखा मेरठ में प्रांतीय दायित्वधारियों द्वारा शाखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शाखा के 32 सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला से पूर्व शाखा कार्यकारिणी की बैठक भी संपन्न हुई। हिंद
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डॉ. एस.के. अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इसके पश्चात प्रांतीय दायित्वधारियों को कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यशाला में संजय वर्मा, प्रांतीय संयोजक, गतिविधि संस्कार ने संस्कार एवं सेवा गतिविधियों की अवधारणा पर अपना उद्बोधन दिया। डॉ. सुबोध गर्ग प्रांतीय संयोजक, गतिविधि पर्यावरण ने शाखाओं में पर्यावरण गतिविधियों की अवधारणा, महिला सहभागिता एवं वित्त प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए।
मुकेश चंद्र गुप्ता, प्रांतीय महासचिव ने कार्यशाला के उद्देश्य, भारत विकास परिषद के नियम, उद्देश्य एवं विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिषद की बैठकों के आयोजन से जुड़े प्रोटोकॉल, BVP ऐप पर सदस्यों के पंजीकरण तथा संपर्क गतिविधि की अवधारणा के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी।मुकेश चंद्र गुप्ता ने सदस्यों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव श्री अरविंद गोयल ने किया तथा अध्यक्षता नीरज अग्रवाल ने की। अंत में शाखा कोषाध्यक्ष जसवंत लाल गुप्ता ने प्रांतीय दायित्वधारियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News