चयन पर कुढ़ना पसंद नहीं : सैमसन नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में शीर्ष क्रम के स्थानों को लेकर प्रतिस्पर्धा चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में खिलाड़ियों को चयन से जुड़े फैसलों को लेकर सकारात्मक रहना पड़ता है। दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान पर जीत के बाद सैमसन ने कहा, मैं वाईफाई बंद रखने की कोशिश करता हूं लेकिन कई बार जब खुल जाता है तो मैं सीनियर खिलाड़ियों के कमेंट देखता हूं। यह सामान्य है। मुझे लगता है कि यह उनकी पसंद है। मैं इतना परिपक्व हूं और मुझे अनुभव है कि इससे कैसे निपटना है।
पहले यह बुरा लगता है। मैं कोई मशीन नहीं हूं, इससे फर्क पड़ता है। लेकिन जब आप खुद से बात करने की कोशिश करते हैं तब समझते हैं कि आप क्या है और आपको क्या करना है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play