चायल, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव निवासी राजगीर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट की नई रेलवे लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गौसपुर कटहुला गांव निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार सरोज पुत्र पुटरी लाल राजगीरी कर परिवार का गुजारा करते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अपने पीछे पत्नी समेत पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात भोजन करने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोए थे। रात में कब वह घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बुधवार सुबह दिलीप घर पर नहीं मिले तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान रेलवे लाइन पर किसी व्यक्ति के कटने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play