Faridabad News: नुक्कड़ नाटक से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया – Hindustan

Faridabad News: पलवल, संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में जागरूकता कार्यक्रम किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले नुकसान बताए। विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को दिखाया। इसमें बताया गया कि नशे की आदत से परिवार और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। नशा मुक्ति टीम के निरीक्षक प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में शिक्षा और खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा पढ़ाई और खेलकूद में लगाने को कहा गया। संस्थान के निदेशक सुनील दलाल ने पुलिस की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, संस्थान प्रबंधन और विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ ली। पुलिस के अनुसार, जिले के शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इससे दूर रखना है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News