Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति शासी निकाय के सदस्यों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुपालन तथा सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद रोगी कल्याण समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मॉडल अस्पताल भवन की लघु मरम्मति कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही पुराने भवन के रंग-रोगन कराने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। मरीजों की सुविधा एवं अस्पताल की आंतरिक संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएनसीयू विभाग में पीए सिस्टम लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, ओपीडी एवं आपातकालीन विभाग में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक्सहस्ट फेन लगाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
बैठक में मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रतीक्षारत रहने के दौरान सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्षालय में टीवी लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मॉडल अस्पताल के ओपीडी वाले एरिया के सेंट्रल एसी की मरम्मति कराने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
अस्पताल में मरीजों को उनके अधिकारों, उपलब्ध सेवाओं एवं आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके, इसके लिए सिटीजन चार्टर के बोर्ड को अद्यतन कराने की स्वीकृति दी गई। साथ ही एसएनसीयू के सामने स्थित दूसरे सभा भवन में फॉल्स सीलिंग लगाने के कार्य को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस दिशा में आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play