Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। चोर रात में डेयरी संचालक के घर में घुस गए। आलमारी में रखे 50000 रुपये और सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह जागने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। खमरिया आजमपुर के भगवान सिंह की मीरगंज कस्बा में तहसील रोड पर दुकान है। वे दुकान में डेयरी उत्पाद बेचते हैं। गांव में उनका घर बाहरी इलाके में है। मंगलवार की रात में परिजन खाना खाकर सो गए। रात में चोर उनके घर में घुस गए। चोर आलमारी खोल कर उसमें रखे 50000 रुपये और सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए।उनकी
पत्नी सरोज रात में तीन बजे उठीं। उन्हें कमरे और उसमें रखी आलमारी का दरवाजा खुला मिला। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सरोज ने परिजनों को जगाकर घटना बताई। बुधवार की सुबह रास्ते के किनारे गन्ना के खेत में गहनों के खाली डिब्बे पड़े मिले। भगवान सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। डेयरी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play