कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को मिली 7 घंटे की कस्टडी पैरोल, जुड़वां बेटियों के धार्मिक अनुष्ठान में होगा शामिल – AajTak

Feedback
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 7 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, वह 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस कस्टडी में हरियाणा के सोनीपत स्थित अपने गांव जठेड़ी में घर जा सकेगा.
काला जठेड़ी को यह अनुमति जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद होने वाली धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए दी गई है. उसकी पत्नी और लेडी डॉन के नाम से चर्चित अनुराधा चौधरी ने इसी साल जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. दोनों बच्चियों का जन्म आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए हुआ है.
बता दें कि बच्चियों के जन्म से जुड़ी आईवीएफ प्रक्रिया के लिए काला जठेड़ी को पहले भी अदालत से अनुमति मिली थी. उस समय भी वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था. अब कोर्ट ने बच्चियों के जन्म के बाद होने वाली धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए उसे सीमित अवधि की कस्टडी पैरोल दी है.
अदालत ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को काला जठेड़ी की कस्टडी पैरोल के दौरान सुरक्षा और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है. वह फिलहाल दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है.
13 हत्या समेत 31 संगीन मामलों में आरोपी 
काला जठेड़ी पर हरियाणा में 13 हत्या और चार हत्या के प्रयास समेत 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
फरीदाबाद पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपये और गुरुग्राम एसटीएफ ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा था. इस तरह अलग-अलग पुलिस इकाइयों की ओर से उसके खिलाफ कुल 7 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
2009 में अपराध की दुनिया में रखा कदम
सोनीपत के एक साधारण परिवार से आने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी तीन भाइयों में सबसे बड़ा है. बताया जाता है कि उसने 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उस पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधों में मामले दर्ज होते गए. पुलिस के मुताबिक, उसका नाम कई आपराधिक वारदातों से जुड़ा रहा है. अब वह दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है और अदालत के आदेश के तहत 20 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पुलिस सुरक्षा में अपने गांव जा सकेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News