सोनहत | शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर व्याख्यान माला हुई। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन हुआ। सरस्वती वंदना हुई। इसके बाद हिंदी के व्याख्याता पुष्पकरन सांधे ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हर स
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी संघ की राजभाषा है। 14 सितंबर 1953 से हर साल हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। व्याख्यान माला में प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्रा संजना दुबे, अंजलि साहू, पूनम, मनिता, ममता, समिता, कृष्ण चंद्र, रणजीत यादव ने विचार रखे। प्राध्यापक रामसहाय खांडे, अविनाश परीडा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के व्याख्याता सरस्वती टोप्पो ने किया। सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.