हाथ में आरती की थाली, सामने 'एंटीलिया चा राजा'… बप्पा की भक्ति में डूबे शाहरुख खान, वाइट शर्ट-ब्लैक पैंट में 'बादशाह' का दिखा सिंपल अंदाज – AajTak

Feedback
Shahrukh Khan Doing Aarti Of Bappa: मुंबई में गणपति उत्सव का रंग इस समय हर तरफ देखने को मिल रहा है. ज्यादातर सभी बॉलीवुड सेलेब्स के घर जहां बप्पा पधारे हैं, वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के ‘एंटीलिया’ में भी हर साल की तरह गणपति का आगमन हुआ था. उन्होंने गणपति उत्सव बहुत ही भव्यता के साथ सेलिब्रेट किया. इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी नजर आए, लेकिन शाह रुख खान का एक वीडियो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. अंबानी परिवार के गणेश उत्सव से सामने आए नए वीडियो में किंग खान हाथों में आरती की थाली लिए पूरी श्रद्धा के साथ ‘एंटीलिया चा राजा’ की आरती करते दिखाई दे रहे हैं. 

शाहरुख खान का ये भक्तिमय अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. भक्ति से सराबोर इस पल और उनके सिंपल और एलीगेंट लुक की चर्चा फैंस के बीच जोरों से हो रही है. 

हाथ में आरती की थाली लेकर बप्पा की आरती करते दिखे किंग खान
वायरल वीडियो में शाहरुख खान एंटीलिया के बप्पा के सामने आरती करते नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में पूजा की थाली है और चेहरे पर पूरी श्रद्धा दिखाई दे रही है. आसपास ढोल-नगाड़ों और भक्ति के माहौल के बीच किंग खान का यह अंदाज काफी खास लग रहा है. खास बात ये रही कि शाहरुख के पीछे खड़े सभी मेहमान और अंबानी परिवार के सदस्य भी बप्पा की आरती उतारते नजर आ रहे हैं.
आमतौर पर अपने स्वैग और स्टारडम के लिए पहचाने जाने वाले शाहरुख का ये भक्तिमय अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वो बहुत ही शांति से बप्पा की आरती करते नजर आते हैं.

सिंपल लुक में नजर आए शाहरुख खान 
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर बप्पा के दर्शन के लिए शाहरुख खान ने सिंपल लुक कैरी किया. उनका लुक सादगी भरा जरूर था, लेकिन बहुत ही क्लासी था. अभिनेता को ऑफ-वाइट कलर की शर्ट पहने देखा गया. इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट और हाथ में क्लासिक वॉच पहनी थी.
किंग खान का ये लुक बहुत ही सादा था, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी ने इसे भी खास बना दिया. सादे लुक में भी उनका रॉयल अंदाज साफ नजर आया.
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

सोने-हीरे के गहनों से सजे ‘एंटीलिया चा राजा’
एंटीलिया में विराजे बप्पा का श्रृंगार भी बेहद भव्य नजर आया. गणपति की प्रतिमा को रंग-बिरंगे जरीदार कपड़ों, फूलों की मालाओं और भारी सोने और हीरे के गहनों से सजाया गया था. सिर पर सजा मुकुट बप्पा के श्रृंगार को और खास बना रहा था. ऐसे में एक तरफ भव्य अंदाज में सजे ‘एंटीलिया चा राजा’, दूसरी तरफ हाथ में आरती की थाली लिए शाहरुख खान का ये पल बहुत ही खास रहा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News