—विज्ञापन—
WrestleMania Rematch: साल 2026 अभी तक रोमन रेंस ने लिए शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ हुआ. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. अंत में रोमन को जीत मिली और वो चैंपियन बने. इसके बाद से रेंस का टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. वो तीन बार इसे दांव पर लगा चुके हैं. कहा जा रहा है कि रेंस और पंक के बीच एक बार फिर टक्कर हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या कहा गया है.
WWE के क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन अधिकतक सऊदी अरब में ही हुआ है. पिछले साल इसे ऑस्ट्रेलिया में कराया गया था. PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस साल भी इसे कराने का प्लान कर रही है. नवंबर में इसका आयोजन सऊदी अरब में कराया जा सकता है. कंपनी इसका जल्द ऐलान कर सकती है. WWE ने सऊदी के साथ 10 साल की डील की है, जिसके तहत वहां इवेंट कराने होंगे. (Photo: WWE.com)
2024 से क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप दो रेसलर्स को दी जा रही है. ये मेंस और वुमेंस डिवीजन में होता है. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के बीच होने वाले मैच के विजेता को दी जाती है. ऐसा ही वुमेंस डिवीजन में भी होता है. पिछले साल सैथ रॉलिंस मेंस टाइटल अपने नाम किया था. ऐसा ही इस साल भी देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. वहीं रोमन रेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. इन दोनों का टाइटल रन इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है. इस लिहाज से देखा जाए क्राउन ज्वैल इवेंट में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. वहां पर क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. अगर इनके बीच रीमैच हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. WWE को इससे फायदा हो सकता है. (Photo: WWE.com)
इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सीएम पंक ने केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. वहां पर लगा था कि ओवेंस नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सैमी ज़ेन ने इस मैच में दखलअंदाजी की. अंत में पंक ने बड़ी मुश्किल से टाइटल रिटेन किया. इसका मतलब है कि कंंपनी आगे भी उनके ऊपर भरोसा करने वाली है. सैमी ने मैच के बाद पंक और ओवेंस पर जानलेवा हमला किया था. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस लगातार टीवी पर एक्टिव हैं. अगले महीने भी वो अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. 14 सितंबर को रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका मैच होगा. दरअसल AAA लूचाडोर्स प्रमोशन में एक टूर्नामेंट चलाया गया है. जो भी इसमें जीत हासिल करेगा उसे रोमन के खिलाफ मैच मिलेगा. रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड में इसके तहत मुकाबले हो रहे हैं. देखना होगा कि रेंस को अंत में कौन टक्कर देगा. कहा जा रहा है कि इस मुकाबले को पेंटा जीत सकते हैं. उनका पहली बार रेंस से मुकाबला हो सकता है. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in