ट्रंप के बेटे के कनेक्शन वाली कंपनी की PAK से चौंकाने वाली डील, ड्रोन पर साइन की MoU – AajTak

Feedback
पाकिस्तान में अब अमेरिकी कंपनी ड्रोन बनाने की तैयारी कर रही है? अमेरिकी ड्रोन कंपनी पॉवरस ने पाकिस्तान आर्मी के साथ एक समझौता किया है. कंपनी के को-फाउंडर ब्रेट वेलिकोविच ने बताया कि इस समझौते में ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है.
इस डील की रकम कितनी है और पाकिस्तान को कितने ड्रोन मिलेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. ब्रेट वेलिकोविच ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया. उन्होंने बताया कि यह समझौता मानवरहित ड्रोन से जुड़ा है. पॉवरस ऐसे ड्रोन बनाती है, जिनका इस्तेमाल हवा और समुद्र में किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Mig-19 फाइटर जेट पर पाकिस्तानी फैला रहे झूठ, PIB ने किया फैक्ट-चेक
ट्रंप के बेटों से क्या है कनेक्शन?
इस डील में एक और बात खास है. पॉवरस जल्द ही ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स नाम की कंपनी के साथ जुड़ने वाली है. दोनों कंपनियों के मुताबिक, यह डील अक्टूबर की शुरुआत में पूरी हो सकती है.
ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप की हिस्सेदारी है. अमेरिकी दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों की हिस्सेदारी अमेरिकन वेंचर्स नाम के निवेश फंड के जरिए है. दोनों कंपनियों के जुड़ने के बाद इस फंड की नई कंपनी में करीब 9.9 फीसदी हिस्सेदारी होने की उम्मीद है.
आसिम मुनीर से मिले कंपनी के अधिकारी
पाकिस्तान की सेना ने बताया कि पॉवरस का एक प्रतिनिधिमंडल कंपनी के को-फाउंडर ब्रेट वेलिकोविच के नेतृत्व में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मिला. इस मुलाकात में हथियार और दूसरे सैन्य सामान खरीदने, उन्हें बनाने और आगे मिलकर काम करने पर चर्चा हुई. हालांकि, पाकिस्तान की सेना ने अपने बयान में पॉवरस के साथ हुए एमओयू या ड्रोन के शुरुआती ऑर्डर का जिक्र नहीं किया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत से पंगा लेने के लिए खटारा जहाज चुन लिया, जलसमाधि ले सकता था PNS हुनैन
पॉवरस के फाउंडर एंड्रयू फॉक्स ने कहा कि पाकिस्तान का निजी रक्षा कारोबार अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है. ऐसे में अमेरिकी कंपनियों के लिए वहां काम करने की काफी गुंजाइश है. कंपनी पाकिस्तान में अपनी तकनीक तैयार करने और दोनों देशों की कंपनियों को साथ लाने के रास्ते तलाश रही है.
ट्रंप के बेटों ने डील से दूरी बताई
पॉवरस ने कहा है कि कंपनी को मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट का ट्रंप के बेटों से कोई लेना-देना नहीं है. कंपनी के मुताबिक, ट्रंप के बेटे उसके रोजमर्रा के काम में शामिल नहीं हैं. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ने भी कहा कि उनका पॉवरस के कामकाज या कॉन्ट्रैक्ट लेने में कोई रोल नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रंप जूनियर को पाकिस्तान के साथ इस डील की पहले से कोई जानकारी नहीं थी. व्हाइट हाउस ने भी कहा कि इस मामले में हितों के टकराव जैसी कोई बात नहीं है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News