यूपी की बड़ी खबरें: संभल कोर्ट में जयराम रमेश के खिलाफ केस, ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर बयान को लेकर शिकायत – Dainik Bhaskar

संभल की चंदौसी कोर्ट में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। यह केस हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने दायर किया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। शुक्रवार को इस मामले में सुनव
सिमरन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जयराम रमेश ने भोपाल में एक कांग्रेस जनसभा के दौरान बयान दिया था। उन्होंने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा, विष्णु और शिव की तुलना महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना से की थी। गुप्ता का कहना है कि यह सनातन धर्म का अपमान है। पढ़ें पूरी खबर…
लखनऊ में महिला की चाकू से हत्या:शव से 5 फीट दूर मिला सब्जी काटने वाला चाकू, दूसरा तकिए के नीचे मिला
लखनऊ में 70 साल की बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थीं। घर के दोनों मेन गेट अंदर से बंद थे, जबकि छत पर जाने वाले जीने का दरवाजा खुला मिला। ऐसे में आशंका है कि हत्यारे वारदात के बाद छत के रास्ते भागे होंगे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव से करीब 5 फीट दूर जमीन पर सब्जी काटने वाला चाकू पड़ा मिला। पुलिस ने चाकू कब्जे में ले लिया है। वहीं, दूसरा चाकू मृतका की चारपाई पर तकिए के नीचे मिला। फोरेंसिक टीम ने उसे भी कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी आग:फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित ओम साईं फैशन डिजाइन गारमेंट कंपनी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी थी। सुबह करीब 7:50 बजे सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए पहले 6 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। बाद में 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कंपनी के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला। आग चौथी मंजिल तक ही सीमित रही और आसपास की कंपनियों तक नहीं फैली। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News