काल भैरव मंदिर के पीछे दंडपारी मंदिर की ओर जाने वाली गली में एक बिजली का तार जमीन से सिर्फ चार फीट ऊपर लटका हुआ है। यह तार बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि वे इसे आसानी से छू सकते हैं।
इस तार को छूने से किसी को भी बिजली का तेज झटका लग सकता है। खासकर छोटे बच्चों और बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह बड़ा खतरा है।
स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
तीर्थयात्री भी यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही से गलत संदेश जाता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.