Bageshwar News: फल्यांटी ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, एक लाख का पुरस्कार – Hindustan

Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुक्रवार को समापन हो गया। सर्वाधिक अंक हासिल कर न्याय पंचायत फल्यांटी ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में विधायक पार्वती दास ने विजेता न्याय पंचायत को एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। विधायक पार्वती दास ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो में फल्यांटी प्रथम, देवलधार द्वितीय और बैजनाथ तृतीय रहा। कबड्डी में गढ़सेर प्रथम, रवाईखाल द्वितीय और बोहाला तृतीय रहे।

वॉलीबाल में सानिउडियार प्रथम, स्टेडियम बागेश्वर द्वितीय और बांजीरोड तृतीय रहा। पिट्टू में जीआईसी मंडलसेरा प्रथम, डोबा द्वितीय और जीआईसी घिघारुतोला तृतीय रहा। मुर्गा झपट में मयंक हरड़िया प्रथम, रोहित टम्टा द्वितीय और आशीष तृतीय रहे। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में सुजल जोशी प्रथम, देव कुमार द्वितीय और भास्कर साहिनी तृतीय रहे। 200 मीटर में लक्ष्मण कुमार प्रथम, देव कुमार द्वितीय और सुजल जोशी तृतीय रहे। 400 मीटर में लक्ष्मण कुमार प्रथम, बसंत कुमार द्वितीय और विपुल कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर में सुंदर कुमार प्रथम, जय देव द्वितीय और हेमंत बहादुर तृतीय रहे। 1500 मीटर में सूरज चंद्र कनेरा द्वितीय और सौरभ सिंह बिष्ट तृतीय रहे। 3000 मीटर में ऋतिक चंद्र प्रथम, सागर भंडारी द्वितीय और नीरज आर्या तृतीय रहे। लंबी कूद में हिमांशु धपोला प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और हिमांशु रौतेला तृतीय रहे। ऊंची कूद में मुकेश कुमार प्रथम, हिमांशु धपोला द्वितीय और मनीष राणा तृतीय रहे। गोला फेंक में चंदन सिंह बिष्ट प्रथम, संजय कुमार द्वितीय और धीरेन्द्र सिंह परिहार तृतीय रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली, गणेश धपोला, प्रदीप काकी, महिपाल गढ़िया, सुंदर गढ़िया, प्रदीप गढ़िया, रेखा ऐठानी, मनोज उपाध्याय, देव सिंह कोरंगा, कविता खेतवाल, आनंद कोरंगा, नरेंद्र माजिला और गीता खड़ाई समेत युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के प्रशिक्षकों का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News