Sultanpur News: चित्रकला में साक्षी व भाषण प्रतियोगिता में परी कौशल ने मारी बाजी – Hindustan

Sultanpur News: हलियापुर, संवाददाता ‘मेरे सपनों का भारत थीम पर माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रंगोली, भाषण, चित्रकला, क्विज एवं निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। श्री काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, श्री रामदेव पाण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज, श्री सुखपाल इंटरमीडिएट कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, बरियार शाह इंटर कॉलेज, राम प्रताप इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पं. मोतीलाल नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
हलियापुर संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर श्री सिंहराय भालेसुलतान इन्टर कॉलेज हलियापुर में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में परी कौशल को प्रथम , दिव्यांश सिंह व अंजलि सिंह को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला.
चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी,प्रिया सरोज व अंशिका को क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलामंत्री उमारमण सिंह, प्राचार्य शोभनाथ यादव, राम लवट पाठक, डॉ जयस त्रिपाठी, सुशील सरोज ,शीला देवी,कमलेश यादव,अजय सिंह, मुदित प्रताप सिंह, शिवनिहाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कादीपुर संवाद के अनुसार मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-2047’ विषय पर भाषण तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।भाषण में रिश्ता दुबे प्रथम, अर्पिता तिवारी द्वितीय, ईशा पटेल तृतीय, ओम सिंह चतुर्थ तथा सूर्यांश पांडे व पंखुड़ी पांडे पंचम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में तनिष्या सिंह प्रथम, प्रज्ञा गुप्ता द्वितीय, आर्यन दीक्षित तृतीय, दीक्षा कनौजिया चतुर्थ तथा रूही चौरसिया पंचम रहीं। भाषण प्रतियोगिता आचार्य नीरज पांडे तथा चित्रकला प्रतियोगिता आचार्य संजीव कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में हुई। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “आप सबकी मेहनत एक दिन अवश्य रंग लाएगी। अखण्डनगर संवाद के अनुसार चित्र सेवा कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में चित्रकला, भाषण एवं वाद-вिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी सुशील पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र तथा घाटमपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रत्नेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक हिंदी प्रवक्ता पंकज सिंह एवं चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक कला प्रवक्ता दिनेश कुमार ने गहन निरीक्षण द्वारा विजेताओं का चयन किया।मंच संचालन इतिहास प्रवक्ता आशीष कुमार सिंह ने किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News