राधाष्टमी पर गोवर्धन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालु, ई-रिक्शाओं की… – Dainik Bhaskar

गोवर्धन में राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को गिरिराज धाम गोवर्धन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु तड़के से ही गिरिराज तलहटी में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सप्तकोसीय परिक्रमा लगाकर मनौती मांगी।
राधाष्टमी के चलते गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु गिरिराज महाराज के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा करते नजर आए। पूरे परिक्रमा मार्ग पर ‘राधे-राधे’ और ‘गिरिराज महाराज की जय’ के जयघोष गूंजते रहे। कई श्रद्धालु पैदल तो कुछ दंडौती परिक्रमा करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए।
ई-रिक्शाओं के जमावड़े से बढ़ी परेशानी
राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आन्यौर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं की लंबी कतारों ने परेशानी बढ़ा दी। परिक्रमा मार्ग के किनारे बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया और कई जगह जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को वाहनों के बीच से होकर निकलना पड़ा।
श्रद्धालुओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की
भोपाल से गिरिराज दर्शन और परिक्रमा करने पहुंचीं श्रद्धालु गरिमा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शाओं की लंबी कतारें लगी होने से पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच वाहनों का इस तरह खड़ा होना काफी परेशानी पैदा कर रहा है।
भोपाल निवासी पूजा ने भी आन्यौर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं के कारण हो रही परेशानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिक्रमा मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए सुगम बनाया जाना चाहिए और ई-रिक्शाओं को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाना चाहिए।
राधाष्टमी जैसे प्रमुख पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के जमावड़े से व्यवस्था पर सवाल उठे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों से मुक्त कराने की मांग की, ताकि श्रद्धालु बिना परेशानी के गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर सकें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News