Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों के वाहन पार्किंग को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसका शिक्षक व कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को वाणिज्य संकाय के सामने वाला पूर्वी गेट बंद रहने पर शिक्षक-कर्मचारी अपने पूर्व पारित प्रस्ताव के तहत दोपहर दो बजे सभागार पर एकत्र हुए। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में सभी ने प्राचार्य चेयर के समक्ष पुष्प रखकर आदेश वापसी की मांग की। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को शिक्षकों ने जानकारी दी कि जब स्विमिंग पूल से परिसर में प्रवेश किया तो न्यू परीक्षा भवन के सामने एक ट्रक खड़ा था, जिससे वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ले जाने में अवरोध उत्पन्न हुआ।
कई शिक्षक वापस लौटकर रामपुर गार्डन से होते हुए पश्चिमी गेट से प्रवेश कर अपने विभाग तक पहुंचे। स्विमिंग पूल से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति बन रही है। बारिश के बावजूद गेट नहीं खोला गया, ऐसे में शिक्षक भीगते हुए परिसर में एक स्थान से दूसरे स्थान गए।शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राचार्य पूर्वी गेट को खोलने का रविवार तक निर्णय कर लेंगे। ऐसा न होने पर चेतावनी दी है कि सोमवार से सभी शिक्षक एवं कर्मचारी धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। प्राचार्य टेबल को पुष्प भेंट करने वालों में प्रो. वीपी सिंह, प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. आलोक खरे, प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रो. ओमकार, प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. मोनिका अग्रवाल, प्रो. शिखा वर्मा, डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. कोमल मित्तल, हरिशचंद्र मौर्य, सुनील कुमार, संजय समेत अन्य रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play