Netflix Trends: 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में, नंबर 1 ने उड़ाया गर्दा – Hindustan

Netflix Top 10 Trending: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों को सीरीज के रिलीज का इंतजार रहता है। ऐसे में नेटफ्लिक्स पर आज हिंदी, साउथ, और इंग्लिश सहित 10 जबरदस्त फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। ये रही आज देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट-

आज संडे को जो फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है वो है अजय देवगन की धमाल 4। इस फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म की कहानी एक मां की है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। ये फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को भी सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया। सूर्या की यह फैमिली ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर 3 नंबर पर है।

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा थिएटर में बेशक कमाई नहीं कर रही हो,लेकिन ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही है। आज संडे को ये फिल्म नंबर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

आर माधवन की फिल्म GDN देश के फेमस आविष्कारक और उद्योगपति जीडी नायडू पर बनी बायोग्राफिकल फिल्म है। GDN के निर्देशक कृष्णकुमार रामकुमार हैं। मूवी में आर माधवन ने जी.डी. नायडू का किरदार निभाया है, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 नेटफ्लिक्स पर लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इसके निर्देशक होमी अदाजानिया हैं। आज नंबर 6 पर है। फिल्म एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड है।

कोरियन कनक राजू एक तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कनक राजू की है, जिसमें एक कोरियर के डॉन की आत्मा घुस जाती है। इसके निर्देशक मर्लापाका गांधी हैं। इसमें वरुण तेज (कनक राजू), रीतिका नायक, और सत्य मुख्य रोल में हैं। फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

हरक्यूलिस मूवी साल 2014 में आई थी। ये फिल्म ग्रीक पौराणिक कथाओं के शक्तिशाली योद्धा और स्टीव मूर के ग्राफिक उपन्यास पर आधारित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। मूवी में ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson), इयान मैकशेन (Ian McShane), अक्सेल हेन्नी (Aksel Hennie), इग्रिड बोल्सो बर्डल और रीस रिची जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

यह 2026 में रिलीज़ हुई एक कॉमेडी फिल्म है। इसके निर्देशक एरिक अपेल (Eric Appel) है। मूवी में नेट बार्गात्जे (Nate Bargatze) और मैंडी मूर (Mandy Moore) मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आ रहे हैं। कहानी की बात करें तो यह एक पिता (नेट विल्कोस) की कहानी है जो अपनी पत्नी के बिजनेस ट्रिप पर जाने के बाद अपनी तीन बेटियों और घर को संभालने की कोशिश करता है। फिल्म आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

द विस्पर मैन ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक जेम्स एशक्रॉफ्ट हैं। इसमें रॉबर्ट डी नीरो, मिशेल मोनाघन, एडम स्कॉट और माइकल कीटन लीड रोल में हैं। इसकी कहानी एक दुखी पिता और बेटे की है, जो अतीत के एक सीरियल किलर से डरे हुए हैं। फिल्म आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News