पावरफुल इंजन और 20 km तक माइलेज, ₹8 लाख से कम में आती हैं ये 5 टर्बो SUV; सेफ्टी में भी 5-स्टार – Hindustan

नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट सीमित है, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। कुछ समय पहले तक टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियां सिर्फ महंगे वैरिएंट्स या फिर रेसिंग और परफॉर्मेंस के शौकीन लोगों तक ही सीमित हुआ करती थीं। लेकिन बीते दो सालों में भारतीय मार्केट काफी तेजी से बदल चुका है। अब लगभग 7.5 लाख रुपये के बजट में भी ग्राहक बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले एक पावरफुल टर्बो SUV अपने घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार, शानदार माइलेज देने वाली मॉडर्न फीचर्स से लैस कारों के बारे में विस्तार से।

मारुति की ब्रेजा टर्बो-पेट्रोल SUV सेगमेंट में एंट्री करने का सबसे किफायती जरिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है। इसमें 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 109bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और 20.47 kmpl का शानदार माइलेज देती है। बेस वैरिएंट होने के बावजूद इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडोज और ESC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टाटा नेक्सन का यह बेस ‘स्मार्ट’ वैरिएंट 7.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 118.27bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है।बता दें कि 17.44 kmpl का माइलेज देने वाली इस कार में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6-एयरबैग्स, ESC और रोल-ओवर मिटिगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि नेक्सन के सभी वैरिएंट को सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

सिट्रोएन के इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये है। इसमें 1.2-लीटर का प्योरटेक टर्बो इंजन मिलता है जो 108.6bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बता दें कि 19.3 kmpl का माइलेज देने वाली इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस्ड कम्फर्ट सस्पेंशन है, जो बेहद स्मूथ राइड देता है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

स्कोडा कायलाक का बेस वैरिएंट ‘क्लासिक’ 7.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में आता है। इसमें 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर TSI टर्बो इंजन दिया गया है जो 114bhp की पावर और 178Nm टॉर्क पैदा करता है। यह कार 19.68 kmpl का माइलेज देती है और महज 10.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेन्शियल लॉक और फुल एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस लिस्ट में सबसे आखिर में महिंद्रा की XUV 3XO MX1 आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है। इसमें 1.2-लीटर का mStallion टर्बो इंजन मिलता है, जो 110bhp की पावर और इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि 6-स्पीड गियरबॉक्स वाली यह कार 18.89 kmpl का माइलेज निकाल देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ISOFIX माउंट्स के साथ-साथ रियर एसी वेंट्स और चारों पावर विंडोज जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News