Gorakhpur News: मैजिक गाड़ी की मांग का आरोप, मायके वालों के पहुंचने पर मारपीट और स्त्रीधन छीनने की शिकायत हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के कुड़ा भरत गांव की नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी के जन्म के बाद मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुड़ा भरत निवासी गुड्डू चौहान ने बेटी खुशबू की शादी 24 नवंबर 2025 को संतकबीरनगर के बसुलहिया निवासी अमरनाथ चौहान से की थी।
आरोप है कि शादी में 3.20 लाख रुपये नकद, घरेलू सामान, कपड़े और गहने दिए गए थे। शादी के बाद ससुराल वाले डीजे-आर्केस्ट्रा का व्यवसाय करने के लिए मायके से मैजिक गाड़ी लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के मुताबिक, अगस्त में उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। चार सितंबर को मां, चाची व अन्य परिजन ससुराल पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल वालों ने गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर चलाए। स्त्रीधन छीनकर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play