Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भिटारी वार्ड की नवदुर्गा कॉलोनी में चार साल से सड़क मरम्मत की गुहार अनसुनी होने से नागरिक परेशान थे। नगर निगम के अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के बाद भी सड़क न बनने से आजिज लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क को चलने लायक बनवा दिया है। 12 ट्रैक्टर मलबा, गिट्टी बिछाकर 150 मीटर सड़क समतल कराई गई। अब लोग पहले की तुलना में आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी के पंकज सिंह, विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कच्ची सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। बारिश के दौरान भिटारी को लोहता से जोड़ने वाले इस प्रमुख संपर्क मार्ग पर घुटने भर पानी भर जाता रहा है। कई दिन कीचड़ होने से आवागमन बेहद मुश्किल होता था। कई परिवारों के अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे थे। रोजमर्रा के सामान लेना भी दुरुह हो गया था。
नवदुर्गा कॉलोनी के हर परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार सड़क बनवाने के लिए सहयोग राशि दी। कई लोगों ने 200, 300, 500 रुपये भी दिए। चंदा देने वालों में मुन्ना यादव, मिंटू राजभर, राकेश दुबे, शैलेन्द्र कुमार भट्ट, धीरेन्द्र कुमार झा, प्रांशु पाठक, पंकज सिंह, मणिशंकर दुबे, मंटू पांडेय, दिनेश शंकर प्रजापति, अशोक कुमार सिंह, रोशन कुमार, संजय कुमार, अखिलेश कुमार राय, उमेश प्रसाद आदि शामिल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play