दरवाजा तोड़ा, कमरे में घुसी पुलिस, फिर इमरान खान की सोती बहन को… शहबाज-मुनीर का गंदा खेला आया सामने – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 21-09-26 17:57
Imran Khan Sister: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है. लाहौर पुलिस ने पहले अलीमा खान को हिरासत में लिया था. अब डॉ. उजमा खान और नौरीन नियाजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई इमरान खान की पार्टी PTI के 27 सितंबर को होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन से कुछ दिन पहले हुई है.
PTI के प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने सोमवार सुबह X पर बताया कि तीनों महिलाओं को एक बख्तरबंद गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात जगह ले जाया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि महिलाओं के बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है. PTI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इमरान खान के परिवार के लोगों को निशाना बना रही हैं.
Our home is under siege. Both ends of our street have been cordoned off, effectively placing our entire family under house arrest.@ImranKhanPTI @Kasim_Khan_1999
30 दिन की हिरासत का आदेश
लाहौर के डिप्टी कमिश्नर ने रविवार को पंजाब के सार्वजनिक व्यवस्था कानून के तहत तीनों बहनों को 30 दिनों तक हिरासत में रखने के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए. डॉ. उजमा खान और नौरीन नियाजी को कोट लखपत जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है.
अधिकारियों की ओर से उन्हें सार्वजनिक शांति के लिए संभावित खतरा बताया गया है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की इन बहनों की पार्टी में कोई राजनीतिक या आधिकारिक भूमिका नहीं है.
घर में घुसकर गिरफ्तारी का आरोप
इमरान खान के बेटे कासिम खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बुआ और परिवार के दूसरे सदस्यों के घर में जबरन प्रवेश किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि पुलिस अधिकारी घर के अंदर घुसे और परिवार के लोगों को अपने साथ ले गए.
ऑनलाइन पत्रकार मारियो नवाफल ने फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से बताया कि परिवार के एक सदस्य के अनुसार, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने लाहौर में इमरान की बहनों के घरों पर कार्रवाई की. आरोप है कि पुलिस ने एक घर के बेडरूम का दरवाजा भी तोड़ दिया, जहां डॉ. उजमा खान मौजूद थीं.
परिवार के सदस्य के मुताबिक, दोनों घरों के स्टाफ को उनके क्वार्टर से बाहर निकाला गया. अलीमा खान के स्टाफ को पुलिस वैन में बैठा लिया गया और दूसरे लोगों को भी गिरफ्तार करने की धमकी दी गई.
My mother, Aleema Khan @Aleema_KhanPK, was abducted a few hours ago. We still have no information about where she is being held. Leaving her family in the dark about her whereabouts is indefensible.
If cowardice had a face, this politico-military government would be it.…
27 सितंबर को PTI का प्रदर्शन
इमरान खान की बहनों की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद में प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की है. इमरान खान की बहनें उनकी रिहाई की मांग को लेकर लंबे समय से अभियान चला रही हैं. इमरान खान करीब तीन साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं.
शहबाज गिल ने की कार्रवाई की आलोचना
इमरान खान के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ शहबाज गिल ने तीनों बहनों की गिरफ्तारी की आलोचना की. उन्होंने X पर इसे ‘हिटलर जैसी क्रूरता’ बताया और कहा कि दुनिया को पाकिस्तान में हो रही कार्रवाई पर आवाज उठानी चाहिए.
पाकिस्तानी पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता मरियम नवाज खान ने भी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं को गिरफ्तार करने से राजनीतिक प्रदर्शन को रोकने की कोशिश के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा और इससे लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- हूतियों के साथ ट्रंप की सीक्रेट डील? यमन में हमले की थी तैयारी, अमेरिका ने लिया यू-टर्न, सऊदी रह गया हैरान
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News